पति गया विदेश तो भांजे संग संबंध बनाने लगी महिला, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देखा; इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि....
Monday, Jan 05, 2026-06:02 PM (IST)
बिहार डेस्क: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आया है, जहां एक महिला को इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह तीन साल की बच्ची को छोड़ अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति विदेश में नौकरी करता था और पीछे से महिला अपने तीन साल छोटे भांजे के प्यार में पढ़ गई।
आपत्तिजनक हालत में पकड़े थे गए मामी-भांजा
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बनकटा थाना क्षेत्र का है। पति के विदेश जाने के बाद महिला के भांजे का घर पर आना-जाना बढ़ गया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस दौरान दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए। परिजनों ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया।
24 दिसंबर को लाखों के गहने लेकर हुई फरार
आरोप है कि महिला 24 दिसंबर को अपने भांजे के साथ घर से फरार हो गई। जाते समय वह करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकद राशि भी साथ ले गई। सबसे दुखद बात यह है कि महिला अपनी तीन साल की बेटी को घर पर रोता-बिलखता छोड़ गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति विदेश से काम छोड़कर भारत लौट आया। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी अपने से तीन साल छोटे भांजे के साथ भाग गई है और घर का सारा कीमती सामान भी ले गई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी
पुलिस ने महिला और उसके भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बनकटा थाना पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

