छपरा–मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भयानक हादसा, चलती कार का फटा टायर, सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई; 2 की मौत.....7 घायल
Wednesday, Dec 24, 2025-10:55 AM (IST)
Bihar Road Accident News: बिहार के छपरा–मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। वहीं इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
स्कॉर्पियो का वाहन फटा
मिली जानकारी के अनुसार, गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के पास की है। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहरी गांव निवासी पंकज कुमार और नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर निचली रोड निवासी अर्जुन महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल नौ लोग सवार होकर छपरा से गड़खा की ओर जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो वाहन का टायर अचानक फट गया। टायर ब्लास्ट होते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया। जिससे सड़क किनारे खड़े एक अन्य वाहन से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की जान चली गई। वहीं सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

