ब्लड प्रेशर बढ़ जाएं तो घबराएं नहीं, इन नुस्खों को अपनाकर कंट्रोल करें High BP!
Saturday, Feb 14, 2026-12:58 PM (IST)
High Blood Pressure Control Tips : आधुनिक जीवन की भागदौड़ और खान-पान की गलत आदतों ने 'हाइपरटेंशन' को हर घर की बीमारी बना दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि 25-30 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में कुछ छोटे बदलाव करके आप इस गंभीर बीमारी को जड़ से नियंत्रित कर सकते हैं।

शरीर देता है ये संकेत, न करें अनदेखा
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर हमारा शरीर चीख-चीख कर चेतावनी देता है। अगर आपको अक्सर ये लक्षण महसूस होते हैं, तो सतर्क हो जाएं:
अचानक सांस फूलना और थकान।
सिर के पिछले हिस्से में तेज दर्द और चक्कर आना।
चेहरा लाल पड़ना और आंखों के सामने धुंधलापन।
दिल की धड़कनें असामान्य रूप से तेज होना।
कुछ गंभीर मामलों में नाक से खून आना।
अगर आप दवाओं के साथ-साथ नेचुरल तरीकों से इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं:-
1. नमक का 'त्याग' नहीं, 'संयम' है जरूरी
ज्यादा नमक मतलब ज्यादा सोडियम, जो आपकी नसों पर दबाव बढ़ाता है। विशेषज्ञों की मानें तो साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें और ऊपर से नमक डालने की आदत छोड़ दें।

2. डार्क चॉकलेट का मीठा जादू
हैरानी होगी लेकिन डार्क चॉकलेट में मौजूद 'फ्लेवेनॉएड्स' ब्लड वेसेल्स को लचीला बनाते हैं, जिससे रक्त प्रवाह सुचारू होता है। हालांकि, इसे औषधि की तरह कम मात्रा में ही लें।
3. 8 घंटे की नींद
अधूरी नींद शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ाती है, जिससे बीपी शूट कर जाता है। अगर आप नियमित रूप से पर्याप्त नींद लेते हैं, तो आपका हार्ट रेट और बीपी प्राकृतिक रूप से स्थिर होने लगता है।
4. करें हेल्दी डाइट का सेवन
हरी सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएं। कम फैट वाले डेयरी उत्पाद और फाइबर युक्त भोजन आपकी नसों की सफाई करते हैं, जिससे प्रेशर कम होता है।
5. पसीना बहाएं, दिल बचाएं
व्यायाम केवल वजन घटाने के लिए नहीं है। रोजाना 40 मिनट की तेज सैर, साइकिलिंग या योग आपके दिल को ऑक्सीजन का बेहतर उपयोग करना सिखाते हैं। इससे दिल को खून पंप करने में कम मेहनत करनी पड़ती है और बीपी नॉर्मल रहता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हो जाएं सावधान! इस राज्य में हुई बर्ड फ्लू की एंट्री, एक साथ 150 से ज्यादा कौओं की मौत से मचा हड़कंप

