दुबई से सोना लाने का है प्लान? संभल जाएं...भारी पड़ सकती है 1 छोटी सी गलती; जानें क्या कहते हैं नियम

Thursday, Feb 12, 2026-05:34 PM (IST)

Dubai to India Gold Limit: भारत में सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच अक्सर लोग दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं। दुबई का सोना न केवल शुद्धता के लिए मशहूर है, बल्कि यह भारत के मुकाबले सस्ता भी पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुबई से सोना भारत लाना उतना आसान नहीं है जितना दिखता है? सीमा शुल्क (Customs Duty) के कड़े नियम आपकी बचत को जुर्माने में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ताज़ा नियम और कितनी है छूट। 

कितना सोना लाना है कानूनी? 

भारत सरकार के नियमों के अनुसार, दुबई से सोना लाने की सीमा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग तय की गई है: 

  • महिला यात्री अपने साथ अधिकतम 40 ग्राम सोने के गहने ला सकती हैं। 
  • पुरुष यात्री अधिकतम 20 ग्राम सोने के गहने ला सकते हैं। 

यह छूट केवल आभूषणों (Jewellery) पर लागू है। यदि आप सोने के सिक्के या बिस्कुट लाते हैं, तो 1 ग्राम पर भी टैक्स देना अनिवार्य है।  

दुबई में क्यों सस्ता मिलता है सोना? 

दुबई को 'गोल्ड सिटी' कहा जाता है और यहां भारत की तुलना में सोना 5% से 7% तक सस्ता मिल सकता है। इसके मुख्य कारण हैं: 

  • कस्टम ड्यूटी और GST: भारत की तरह दुबई में भारी टैक्स नहीं देना पड़ता। 
  • मेकिंग चार्ज: वहां आभूषणों के निर्माण शुल्क (Making Charges) काफी कम होते हैं। 
  • शुद्धता: दुबई के सोने की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानक की गारंटी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 

टैक्स और पेनल्टी का गणित 

यदि आप निर्धारित फ्री लिमिट से अधिक सोना लाते हैं, तो आपको कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी। 

  • 6 महीने से अधिक विदेश में रहने पर: सोने के बिस्कुट/सिक्कों पर लगभग 6% टैक्स देना होता है। 
  • कम समय के यात्रियों के लिए: यदि आप कम समय के लिए विदेश गए हैं, तो टैक्स की दरें काफी अधिक हो सकती हैं। 

छिपाने पर कार्रवाई: अगर कोई यात्री सोने की जानकारी छिपाते हुए पकड़ा जाता है, तो कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत सोना जब्त किया जा सकता है, जुर्माना लग सकता है और जेल भी हो सकती है। 

सावधानी बरतें: रीसेल पर घाटा! 

यदि आप दुबई से सोना लाकर भारत में बेचना चाहते हैं, तो याद रखें कि यहां आपको 3% GST देना होगा। इसके अलावा, करेंसी एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव आपके कुल मुनाफे को कम कर सकता है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static