भयानक हादसा! तेज रफ्तार बस ने सड़क पर मचाया तांडव... उड़े कार के परखच्चे; दो लोगों की दर्दनाक मौत

Tuesday, Feb 10, 2026-10:38 AM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पारू थाना क्षेत्र के लालू छपड़ा चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस का चालक और उप चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 

इधर सूचना मिलने पर पारू थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल कराया। फरार चालक और उप चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static