''सिरफिरे आशिक'' ने आधी रात मचाया तांडव, प्रेमिका के घर पहुँचकर दाग दी गोली और फिर जो हुआ...

Thursday, Feb 12, 2026-04:34 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरा युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुँचा और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और सन्नाटा पसर गया।

बाल-बाल बची युवती, खिड़की पर हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की है। मामला हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक गांव का है। आरोपी युवक हथियार सीधे युवती के घर पहुंचा और कमरे की खिड़की की ओर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली खिड़की पर लगी और युवती बाल-बाल बच गई। अगर निशाना जरा भी सटीक होता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

अब आरोपी सलाखों के पीछे

इधर फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। हथुआ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपी युवक को दबोच लिया। साथ ही मौके से एक खोखा बरामद किया। लेकिन इस घटना ने लोगों में दहशत का माहौल कायम कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static