Gold Rate Today 12 January 2026 : मकर संक्रांति से पहले सोने का भाव घटा या बढ़ा? जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Monday, Jan 12, 2026-07:04 AM (IST)

Gold Rate Today 12 January 2026: मकर संक्रांति से ठीक पहले बिहार के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने ने एक बार फिर मजबूती दिखाई है। Gold Market Update के अनुसार निवेशकों और ग्राहकों दोनों की नजर सोने के बढ़ते रेट पर बनी हुई है।

Gold Price Today  | Sone Ka Bhav Aaj Ka

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,122 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं Goodreturns Gold Price के अनुसार सोना बढ़कर 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

Bihar Gold Rate Today | Aaj Ka Gold Price

वहीं MCX Gold Price Today की बात करें तो वायदा बाजार में भी तेजी देखने को मिली और सोना 1,38,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

Bihar Gold Rate Today: पटना समेत बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

बिहार के सर्राफा बाजारों में टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़ने के बाद सोने के दाम इस प्रकार चल रहे हैं —

City Wise Gold Price in Bihar (प्रति 10 ग्राम)

  • शहर    24 कैरेट सोना    22 कैरेट सोना    18 कैरेट सोना
  • पटना    ₹1,40,510    ₹1,28,800    ₹1,05,390
  • गया    ₹1,40,400    ₹1,28,700    ₹1,05,200
  • भागलपुर    ₹1,40,450    ₹1,28,750    ₹1,05,300
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,40,480    ₹1,28,780    ₹1,05,350

(नोट: अलग-अलग शहरों में रेट में हल्का अंतर स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स के अनुसार हो सकता है)

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोने की शुद्धता    आज का भाव (₹/10 ग्राम)
  • 24 कैरेट सोना    ₹1,37,122
  • 23 कैरेट सोना    ₹1,36,573
  • 22 कैरेट सोना    ₹1,25,604
  • 18 कैरेट सोना    ₹1,02,842
  • 14 कैरेट सोना    ₹80,216

दिल्ली सर्राफा बाजार का असर बिहार पर भी

All India Sarafa Association के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,200 रुपये चढ़कर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। दिल्ली बाजार में आई इस तेजी का असर बिहार के सर्राफा बाजारों पर भी साफ नजर आ रहा है, जहां मकर संक्रांति से पहले खरीदारी का दबाव बढ़ने लगा है।

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

  • MCX February Gold Futures: ₹783 की तेजी, भाव ₹1,38,525 प्रति 10 ग्राम
  • Comex Gold Price: 0.49% की बढ़त के साथ $4,482.44 प्रति औंस

विशेषज्ञों का मानना है कि Global Gold Price Trend और घरेलू मांग के चलते आने वाले दिनों में सोने के दाम और ऊपर जा सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static