जर्मनी की लड़की को बिहार के छोरे से हुआ प्यार, सहरसा पहुंचकर रचाई शादी, 2 महीने में हिंदी सीखने का किया वादा

Friday, Dec 02, 2022-04:27 PM (IST)

सहरसाः भारत के लोग जहां विदेशी सभ्यता के कायल हुए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी और विदेशियों को भारतीय संस्कृति खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं विदेशी महिलाओं को भारतीय दूल्हे भी काफी पसंद आने लगे है। कुछ ऐसा ही बिहार के सहरसा जिले में देखने को मिला है, जहां पर जर्मनी की लड़की मार्था ने अपने बिहार के प्रेमी चैतन्य से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चे हो रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, चैतन्य सहरसा जिले के पटुआहा गांव का रहने वाले हैं। चैतन्य के चाचा ध्रुव कुमार झा ने कहा कि चैतन्य की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा सहरसा में हुई है। इसके बाद चैतन्य ने शिलांग से बीटेक किया और फिर बेल्जियम से एमएस की डिग्री हासिल की। चैतन्य अपनी आगे की पढ़ाई के लिए जर्मनी चला गया। इस दौरान उसकी मुलाकात मार्था से हुई। मार्था भी वहां पर पीएचडी कर रही हैं। इस बीच दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसके बाद शादी का प्रस्ताव आया। फिर दोनों परिवारों की रजामंदी से मार्था और  चैतन्य की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई।

PunjabKesari

वहीं दोनों की शादी पटुआहा स्थित आम गाछी में हुई। जर्मनी में पली-बढ़ी मार्था को ना तो हिंदी आती है और ना ही हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का पता है। फिर भी अपने प्यार की खातिर शादी के दौरान उन्होंने वह सारी रस्में निभाई। मार्था ने शादी के समय वादा किया कि वह 2-3 महीने में हिंदी सीख लेगी। हालांकि मार्था को जर्मन सहित 8 भाषाओं का ज्ञान हैं। शादी समारोह में दुल्हन की मां, बहन सहित जर्मनी के एक रिश्तेदार के अलावा दूल्हे पक्ष के सभी परिजन शामिल हुए। बता दें कि इस शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चे हो रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static