पश्चिम चंपारण में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 बाइकों के साथ चार लोग गिरफ्तार

Saturday, May 08, 2021-05:10 PM (IST)

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

बगहा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि बगहा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई बाइक की बरामदगी के लिए बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि इस टीम ने गहन छानबीन एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच करने के बाद चोरी की तीन बाइक बरामद की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी के धंधे में शामिल चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरो में निर्भय गोंड, पप्पू चौधरी, गुड्डू गोंड और बालकुमार चौहान शामिल है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static