डांस कंपनी से जुड़े 4 दोस्तों ने एक साथ खाया जहर, 2 की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Sunday, Feb 08, 2026-10:15 AM (IST)

Saharsa News : बिहार के सहरसा जिले में शनिवार को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

एक नृत्य मंडली से जुड़े हुए थे चारों  
दरअसल, घटना कनरिया थाना क्षेत्र के फरेबा गांव की है। मृतकों की पहचान राजा सदा और सनी देओल सदा के रूप में हुई है। वहीं मुरारी कुमार (18) और सनोझ सदा (16) का खगड़िया के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चारों एक नृत्य मंडली से जुड़े हुए थे। 

एक बोतल तथा चार प्लास्टिक के गिलास बरामद
सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया, ''प्रथम दृष्टया प्रतीत होता कि उन्होंने कीटनाशक का सेवन किया। हालांकि, मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।'' उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस मक्के के खेत से हरे और नीले रंग का पदार्थ भरी एक बोतल तथा चार प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं, जहां चारों के जाने की बात सामने आई है। अधिकारी के मुताबिक पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static