चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 50 लाख की स्मैक बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; बंगाल से जुड़ा है नेटवर्क

Monday, Apr 13, 2026-12:43 PM (IST)

Purnia News: बिहार में पूर्णिया जिले के जानकीनागर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1.224 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रवीण ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर बंगाल से जानकीनगर के रास्ते भारी मात्रा में स्मैक की बड़ी खेप लेकर जाने वाले हैं। 

इस सूचना के आधार पर इटहरी मोड के पास समीप वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 1.224 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें- प्रोफेसर का छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, इंजीनियरिंग कॉलेज में मचा बवाल

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र निवासी निरंजन कुमार यादव उर्फ बंटी और मधेपुरा जिले के कुमारखण्ड थाना क्षेत्र निवासी रणधीर कुमार बब्लू के रूप में की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static