BJP में शामिल हुए JDU के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक, बोले- अब नीतीश से निजात पाना चाहते हैं बिहार के लोग

Friday, Apr 28, 2023-04:36 PM (IST)

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जदयू के प्रवक्ता रहे अजय आलोक शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

PunjabKesari

अश्विनी वैष्णव ने जदयू नेता आलोक को सदस्यता पर्ची एवं गुलदस्ता देकर भाजपा में उनका स्वागत किया। इस मौके पर आलोक ने कहा कि बिहार में जनता सकारात्मक परिवर्तन चाहती है और नीतीश कुमार ने खुद के बारे में जो प्रतिमान गढ़े थे, उन्हें वह स्वयं ध्वस्त कर रहे हैं। वह विरोधाभासों में घिर गए हैं और बिहार के लोग अब उनसे निजात पाना चाहते हैं। वह पीएम मोदी को आशा से देख रहे हैं और बिहार को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर विकसित होते देखना चाहते हैं।

PunjabKesari

वहीं अजय आलोक को पार्टी की सदस्यता दिलाए जाने के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘जहरीला सांप' बताए जाने को शर्मनाक बताया। उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘कांग्रेस की घिनौनी संस्कृति और उसकी नकारात्मक मानसिकता खड़गे जी के शब्दों से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होती है। किसी की भी इतनी बेहूदा और शर्मनाक टिप्पणी के बावजूद देश को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। भारत के इतिहास में किसी नेता के पास इतना नैतिक शक्ति नहीं है जितना मोदी जी के पास है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static