नेता बनते-बनतेे "बाबा" बन गए पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, गेरुए रंग के कपड़े पहन देते हैैं प्रवचन
Saturday, Jun 26, 2021-05:21 PM (IST)

पटनाः बिहार केे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय 'नेता' नहीं बल्कि 'बाबा' बन गए हैं। इन दिनों गुप्तेश्वर अयोध्या में धूनी रमाते हैं। पांडेय अब प्रवचनकर्ता बन गए हैं। गुप्तेश्वर पांडेय का यह रूप देखकर सभी आश्चर्य कर रहे हैं।
दरअसल,16 जून को गुप्तेश्वर पांडेय ने अयोध्या में प्रवचन दिया था। इस दौरान पांडेय गेरुए रंग का कपड़ा और गले में माला पहने आसन पर बैठकर लोगों को ज्ञान की बातें सुना रहे हैं। प्रवचन में उन्होंने भगवान के अस्तित्व की चर्चा की थी। उन्होंने लोगों को बताया कि भगवान को कैसे देखा और मिला जा सकता है। पांडेय ने लोगों को ज्ञान देते हुए बताया कि यंत्र-तंत्र और अन्य साधनों के जरिए भगवान दो देखा जा सकता है।
बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के डीजीपी के तौर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिर जब बिहार चुनाव आए तो उससे पहले ही पांडेय ने VRS लेने का फैसला किया। वीआरएस लेने के बाद वह जदयू में शामिल हो गए और चुनाव लड़ने की मंशा जताई। हालांकि, उन्हें टिकट नहीं मिला। वहींं अब गुप्तेश्वर पांडेय बाबा के रूप में सामने आ रहे हैं।