बिहार में मकर संक्राति पर खूनी खेल, पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां; दहल गया पूरा इलाका

Thursday, Jan 15, 2026-02:43 PM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में मकर संक्रांति पर एक दिल दहला देने वाली फायरिंग की घटना हुई है। यहां पतंगबाजी को लेकर हुए विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी की गई। वहीं इस गोलीबारी की घटना में एक शख्स घायल हो गया। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

गोली लगने से एक शख्स घायल

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात नगर के हथसारगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबू टोला की है। घायल शख्स की पहचान दिलीप राम के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर पड़ोस के दो परिवारों के बच्चों के बीच पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। रात होते तक विवाद इतना गहरा गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने दिलीप राम को गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लग गई।

तीन लोग गिरफ्तार

आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हथसारगंज ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। इस गोलीकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और घटनास्थल से दो खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static