"रामचरितमानस" पर शिक्षा मंत्री ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- हम एकलव्य की संतान, कुर्बानी देना नहीं लेना जानते हैं

2/18/2023 10:52:33 AM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): रामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताकर भारी फजीहत झेलने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने एक बार फिर से धर्म ग्रंथों को लेकर बयान दिया है। चंद्रशेखर ने एक बार फिर कहा है कि जिन धर्म ग्रंथों में शुद्र के बारे में लिखा गया आज वे शुद्र भी पढ़-लिख चुके हैं। साथ ही कहा कि हम कुर्बानी देना नहीं बल्कि कुर्बानी लेना जानते हैं।

हम एकलव्य की संतान, जवाब देना जानती हैः शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम एकलव्य की संतान हैं। एकलव्य की संतान अंगूठा नहीं देना चाहता है, बल्कि जवाब देना चाहता है। उन्होंने हम कुर्बानी देना नहीं बल्कि कुर्बानी लेना जानते हैं। मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जो लोग गरीब और पिछड़े समुदाय के लोगों पर जुल्म ढाते थे। उन्होंने साजिश रची जिसका नतीजा है कि गरीब और वंचितों से हिंदुवाद के नाम पर वोट और चंदा लेते हैं, लेकिन आज भी गरीबों और पिछड़ों को सम्मान नहीं देना चाहते हैं। जिन धर्म ग्रंथों में शुद्र को नीच बताया गया आज वह शुद्र भी पढ़-लिख गया है।

कार्यक्रम में तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद 
बता दें कि बीेते शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर राजद की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को में जनता को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने उक्त बातें कहीं। इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static