Easy Rangoli Design New Year 2026: इन बेहतरीन रंगोली के साथ मनाएं नए साल की खुशियां | Happy New year 2026

Monday, Dec 29, 2025-07:51 PM (IST)

New Year Rangoli Design 2026: नए साल 2026 के स्वागत में अब कुछ ही दिन बचे हैं और घरों में सजावट की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां कुछ लोग पार्टी और ट्रैवल की प्लानिंग कर रहे हैं, वहीं कई लोग नए साल की शुरुआत शांति, सादगी और पॉजिटिव एनर्जी के साथ घर पर करना पसंद करते हैं। ऐसे में Rangoli Design for New Year घर को खूबसूरत बनाने का सबसे आसान और पारंपरिक तरीका है।

PunjabKesari

अगर आप भी अपने घर के एंट्रेंस या आंगन को खास बनाना चाहते हैं, तो ये Simple Rangoli Designs आपके लिए परफेक्ट हैं।

Peacock Rangoli Design से दें रॉयल लुक | Happy New Year Rangoli

PunjabKesari

नए साल पर Peacock Rangoli Design घर को रॉयल टच देती है। इस डिजाइन के लिए पहले चौक से हल्की आउटलाइन बनाएं। मोर के साथ फूल और पत्तियों का हाफ सर्कल पैटर्न बनाकर नीला, हरा, पीला और लाल रंग भरें। आखिर में व्हाइट कलर से डॉट्स बनाकर Happy New Year 2026 लिखें।

बिना चौक की Easy Rangoli Design | Simple Rangoli Design 

PunjabKesari

अगर आप जल्दी बनने वाली रंगोली चाहती हैं, तो Easy Rangoli Without Chalk बेस्ट ऑप्शन है। इसमें उंगली और चम्मच की मदद से फूल और पंखुड़ियों का डिजाइन बनाया जा सकता है। लास्ट में सफेद रंग से डॉट्स और Happy New Year लिखकर इसे कंप्लीट करें।

Krishna Theme Rangoli Design | Easy Rangoli for New Year

PunjabKesari

जिनकी ड्रॉइंग अच्छी है, उनके लिए Krishna Rangoli Design एक खूबसूरत विकल्प है। इसमें बांसुरी, मोरपंख और हाथ की आउटलाइन बनाकर नीले रंग से बैकग्राउंड भरें। छलनी से रंग भरने पर रंगोली ज्यादा क्लीन और शार्प दिखती है।

Lotus Rangoli Design for New Year | Peacock Rangoli Design

PunjabKesari

Lotus Rangoli Design घर में शुभता और पॉजिटिव वाइब्स लाती है। छोटे गोल से शुरुआत कर पंखुड़ियां बनाएं और चारों तरफ Happy New Year 2026 लिखें। व्हाइट आउटलाइन से रंगोली को फिनिशिंग दें।

छोटे स्पेस के लिए Mini Rangoli | Small Rangoli Design

PunjabKesari

अगर जगह कम है, तो Small Rangoli Design मंदिर के सामने या किसी कोने में बनाई जा सकती है। दीयों और फूलों के साथ यह रंगोली बेहद सुंदर लगती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static