Maha Shivratri 2026 Mehndi Design: इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं ''शिव-पार्वती'' के नाम की मेहंदी, देखें ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइन्स

Saturday, Feb 07, 2026-01:54 PM (IST)

Maha Shivratri 2026 Special Mehndi Design : देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि इस साल एक नए रंग में नजर आ रहा है। महिलाएं और युवतियां अपनी भक्ति को मेहंदी के जरिए अभिव्यक्त कर रही हैं। मेहंदी स्टॉल्स पर महादेव के प्रतीकों वाली डिजाइन की भारी डिमांड देखी जा रही है।

PunjabKesari

इस साल मेहंदी के पारंपरिक फूलों और बेल-बूंटों की जगह शिव भक्ति से जुड़े खास मोटिफ्स ट्रेंड में हैं। युवतियां अपने हाथों पर त्रिशूल, डमरू, शिव लिंग और महादेव की तीसरी आंख जैसी कलाकृतियां बनवा रही हैं। विशेष रूप से 'ॐ नमः शिवाय' और 'हर हर महादेव' जैसे मंत्रों को कलात्मक तरीके से हथेलियों पर उकेरा जा रहा है।

PunjabKesari

2026 के टॉप शिवरात्रि मेहंदी डिजाइंस

जो लड़कियां मिनिमलिस्ट लुक पसंद करती हैं, वे कलाई पर रुद्राक्ष और ॐ के छोटे-छोटे टैटू जैसी मेहंदी डिजाइंस को प्राथमिकता दे रही हैं।

PunjabKesari

सुहागिन महिलाओं के बीच शिव-पार्वती की आकृति वाली मेहंदी का काफी क्रेज है, जिसे वे सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन का प्रतीक मानती हैं।

PunjabKesari

भोलेनाथ को प्रिय बेलपत्र और माथे पर लगाए जाने वाले त्रिपुंड की डिजाइंस भी सादगी और सुंदरता के कारण काफी पसंद की जा रही हैं। कुशल मेहंदी आर्टिस्ट इस बार कैलाश पर्वत और 'शिव तांडव' की मुद्राओं वाली 3D डिजाइन बना रहे हैं, जो हाथों पर बिल्कुल असली नजर आती हैं।

PunjabKesari

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवरात्रि के पावन अवसर पर सोलह श्रृंगार करना शुभ माना जाता है, जिसमें मेहंदी का विशेष स्थान है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static