सूर्योपासना के महापर्व "छठ" पर डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

10/28/2022 10:53:43 AM

पटनाः लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ बिहार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के आज नहाय-खाय के साथ शुभारंभ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आडम्बर से कोसों दूर, साफ सफाई, शुद्धता, सादगी, कृषि, संस्कृति तथा प्रकृति एवं जल स्रोतों के संरक्षण की महत्ता पर परोक्ष रूप से बल देने वाला यह महापर्व सचमुच अतुलनीय है!


नहाय खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ
बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में विशेष रूप से मनाया जाने वाला भगवान भास्कर का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य भगवान की आराधना तथा अर्घ्य देकर महाव्रत का समापन हो जाएगा। भारतीय सनातन संस्कृति के विद्वान पं. गोरख नाथ मिश्र के अनुसार, छठ व्रत सूर्य की उपासना का महाव्रत है। चार दिन तक व्रती महिलाएं कठिन साधना करती हैं। इस व्रत में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static