रात को दलान में सो रहा था दंपति, सुबह देर तक नहीं जागे तो परिजनों ने जाकर देखा, हालात देख उड़े होश, मच गई चीख-पुकार

Sunday, Aug 17, 2025-12:39 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां  रात में दलान में सो रहे दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं ह्त्या का आरोप दामाद पर लगा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सुरहा गांव वार्ड-1 की है। मृतक की पहचान गंगा प्रसाद यादव के रूप में हुई है वहीं उसकी पत्नी संजू देवी गंभीर रुप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात गंगा प्रसाद यादव और उनकी पत्नी दलान में सो रहे थे। इस दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। सुबर देर तक जब पति-पत्नी नहीं जागे तो परिवार वालों ने खुद जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। 

लहूलुहान हालत में पड़े थे पति-पत्नी
दोनों पति-पत्नी लहुलूहान हालत में पड़े थे। पति गंगा प्रसाद की मौत हो चुकी थी जबकि पत्नी की अभी जिंदा थी। आनन-फानने में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां संजू देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात के पीछे मृतक के दामाद अमरेश कुमार पर शक जताया जा रहा है। घटना के संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static