VIDEO: ‘पूर्णिया में लहराएगा कांग्रेस का झंडा...’, पप्पू यादव ने किया ऐलान, क्या होगी फ्रेंडली फाइट?
3/30/2024 2:10:01 PM
पूर्णिया: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारा हो गया है, लेकिन पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के हिस्से पूर्णिया सीट आई है। आरजेडी ने पहले ही बीमा भारती को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। राजद ने इस सीट से बीमा भारती को मैदान पर उतारा है, लेकिन कांग्रेस नेता पप्पू यादव इस सीट से लड़ने पर अड़ गए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि, वो पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे... अब कांग्रेस नेतृत्व को निर्णय लेना है।