दरिंदगी! महिला कर्मचारी से 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा कंपनी संचालक, सच्चाई सामने आई तो पीड़िता की निकली चीखें

Monday, Jan 05, 2026-05:26 PM (IST)

बिहार डेस्क: एक कूरियर कंपनी के संचालक पर महिला कर्मचारी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को कुंवारा बताकर महिला के साथ 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब सच्चाई सामने आई तो पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर का है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह साईं बाबा रोड स्थित एक कूरियर सर्विस कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी का संचालक रवि उर्फ रोहित सिंह तोमर है। 

2023 में हुई थी दोनों की मुलाकात
पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी से वर्ष 2023 में हुई थी। काम के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि जुलाई 2023 में आरोपी ने शादी का वादा कर युवती को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध 
शिकायत में बताया गया है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में जब युवती ने आरोपी की जानकारी जुटाई, तो सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है।

सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इससे आहत होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रवि उर्फ रोहित सिंह तोमर के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static