ससुराल आए जीजा की बिगड़ी नियत, नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें....

Tuesday, Feb 24, 2026-11:55 AM (IST)

Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग साली (आठवीं कक्षा की छात्रा) के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी निवासी विष्णु राम के रूप में हुई है। आरोपी कुछ समय के लिए अपने ससुराल लालगंज आया हुआ था। इसी दौरान उस पर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया। 


PunjabKesari


पुलिस और एफएसएल की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी विष्णु राम को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए, लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य (evidence) एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 

PunjabKesari

आगे की प्रक्रिया 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल द्वारा जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों को आधार बनाकर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस जघन्य अपराध के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोष सिद्ध होने पर आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static