मधेपुरा में भीषण हादसा! ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत, मची चीख-पुकार

Saturday, Feb 21, 2026-02:31 PM (IST)

Madhepura News: बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो हुई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनेशपुर-चौसा मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोरसंडा पंचायत के धाने-माने डीह गांव के निवासी चंदेश्वरी मंडल के पुत्र कृष्णा कुमार उफर् सिद्धू (19) और किशोर मंडल के पुत्र राहुल कुमार (22) के रूप में की गई है। 

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static