ब्रिटेन में CM नीतीश ने भारत के उच्चायुक्त दोराईस्वामी से की मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

3/11/2024 9:48:41 AM

पटना: ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान जारी कर बताया, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश से शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान दोनों के बीच निर्माणाधीन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 

नीतीश ने 'साइंस म्यूजियम' के अनुभवों को भी किया साझा
बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पटना में निर्माणाधीन साइंस सिटी को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं ताकि विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों खासकर ऐतिहासिक और समृद्धशाली अतीत को धारण करने वाली बिहार एवं पाटलिपुत्र की भूमिका को लोगों के सामने लाया जा सके। मुख्यमंत्री नीतीश ने 'साइंस म्यूजियम' का दौरा करने के बाद अपने अनुभवों को भी साझा किया। भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को इस क्षेत्र में ज्ञान की रोशनी दिखाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नई साइंस सिटी में इससे संबंधित जानकारियां और सामग्रियां लोगों को अपने गौरवशाली अतीत से रूबरू कराएंगी। 

PunjabKesari

भारतीय उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री नीतीश को साइंस सिटी के निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, लंदन में सिखों की संस्था ‘यूके सेवा दल' के जत्थेदार बाबा मोहिंदर सिंह तथा ब्रिटेन में बसे बिहार के लोगों ने मुख्यमंत्री कुमार से मुलाकात की। बाबा मोहिंदर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री को सम्मानित किया और छह साल पहले 350वें 'प्रकाश पर्व' का आयोजन करके "दुनिया भर के सिखों का दिल जीतने" के लिए उनकी सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static