पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन...CM नीतीश ने व्यक्त की शोक संवेदना, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Sunday, Apr 09, 2023-11:28 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थी। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव की महिला थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र अपूरणीय क्षति हुई है। स्व० गायत्री देवी जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्व० गायत्री देवी के पुत्र पूर्व विधायक कौशल यादव से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static