मुख्यमंत्री ने सांसद विजय मांझी के पुत्र राजेश कुमार के असामयिक निधन पर जताया दुख
Tuesday, Aug 01, 2023-11:59 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया के सांसद विजय मांझी के पुत्र राजेश कुमार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि राजेश कुमार के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूं।
नीतीश कुमार ने सांसद विजय मांझी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।