Madhubani Crime News: मधुबनी में रिश्वत लेते अंचल निरीक्षक काबू, निगरानी टीम ने 3 लाख रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा

Saturday, May 24, 2025-12:39 PM (IST)

Madhubani Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में  निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने  एक अंचल निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अंचल निरीक्षक को तीन लाख रूपए घूस लेते पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार अंचल निरीक्षक की पहचान अजय मंडल के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने अजय मंडल को मधुबनी की चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान से तीन लाख रूपए रिश्वत लेते धराया। बताया जा रहा है कि अजय मंडल ने जमीन विवाद का निपटारा करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। वहीं निगरानी टीम अजय मंडल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। फिलहाल निगरानी टीम द्वारा मामले की जांच जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static