पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के विदाई समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नई जिम्मेवारियों के लिए दीं शुभकामनाएं

2/17/2023 1:23:57 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर आयोजित बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल फागू चौहान को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदा किया और नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari

इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर0एस0 भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय ब्रजेश मेहरोत्रा, राज्यपाल के सचिव आर०एन० चोंग्थू, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज राकेश राठी, पटना जिले के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static