समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात, माता-पिता के इकलौते बेटे का बेरहमी से Murder; सदमे में परिवार
Thursday, May 22, 2025-11:23 AM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक युवक को चाकू से गोद-गोदकर मार डाला।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रीराम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीराम सिंह अपने मित्र मंडली के साथ बैठा हुआ था। तभी वहां मनीष कुमार राय के साथ श्रीराम सिंह का किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष कुमार ने श्रीराम सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मनीष कुमार ने श्रीराम सिंह को गोद-गोद कर चाकू से मार डाला। वहीं श्रीराम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से मृतक शख्स के परिजन सदमे में है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है।