मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर जताया शोक, कहा– शिक्षकों के सर्वमान्य नेता थे
Sunday, Jan 04, 2026-07:55 PM (IST)
पटना: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ब्रजनंदन शर्मा ने लंबे समय तक बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए शिक्षकों के अधिकारों और हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे शिक्षकों के बीच बेहद लोकप्रिय थे और एक सर्वमान्य नेता के रूप में उनकी पहचान थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से राज्य के शैक्षणिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि ब्रजनंदन शर्मा, पूर्व सांसद अरुण कुमार के पिता और घोसी से जदयू विधायक ऋतुराज कुमार के दादा थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

