Bridal Mehndi Designs: हर दुल्हन के लिए परफेक्ट! टॉप 10 लेटेस्ट ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस
Tuesday, May 13, 2025-10:08 AM (IST)

Bridal Mehndi Designs: बिहार समेत पूरे भारत में शादियों का मौसम हो या त्योहारों की धूम—मेहंदी हर मौके पर महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। खासकर शादी में दुल्हन की मेंहदी तो पारंपरिक परंपरा से जुड़ी होती है, जिसमें भावनाएं, कलाकारी और संस्कृति—सब कुछ समाहित होता है।
आजकल दुल्हनें ना सिर्फ पारंपरिक, बल्कि मॉडर्न और यूनिक मेहंदी डिजाइंस की तलाश में रहती हैं, जो उनके लुक को और भी खास बना सके। तो चलिए जानते हैं वो 10 शानदार ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइंस, जो सबसे ज्यादा पसंद किए गए और नई दुल्हनों के लिए भी परफेक्ट चॉइस बन सकते हैं।
1. पारंपरिक राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
राजस्थानी मेहंदी में देखने को मिलते हैं मोर, हाथी और राजसी महल जैसे मोटिफ्स। ये डिजाइन बिहार की दुल्हनों के बीच भी खासा लोकप्रिय है, जो अपनी शादी में रॉयल टच चाहती हैं।
2. अरेबिक स्टाइल मेहंदी
अगर आप मॉडर्न लुक के साथ ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो यह बोल्ड फ्लोरल लाइनिंग और डार्क शेड्स वाला डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है।
3. मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन
सादगी और खूबसूरती का संगम है यह डिजाइन। इसमें पतली लाइनों से तैयार किए गए फ्लोरल पैटर्न होते हैं, जो एलिगेंट लुक देते हैं।
4. इंडो-अरबी मेहंदी डिजाइन
यह डिजाइन भारतीय और अरेबिक दोनों स्टाइल्स का मेल है। इसमें जटिल और बोल्ड मोटिफ्स का बेहतरीन मिश्रण होता है।
5. फ्लोरल ब्राइडल मेहंदी
हर जगह फूलों का जलवा देखने को मिलता है, तो भला मेहंदी क्यों पीछे रहे? ये डिजाइन पूरी तरह फ्लोरल थीम पर आधारित होती है।
6. पीकॉक मेहंदी डिजाइन
मोर की खूबसूरत आकृतियों से सजी ये डिजाइन उन दुल्हनों के लिए है जो अपनी हथेलियों पर कलाकारी की मिसाल चाहती हैं।
7. दूल्हा-दुल्हन मेहंदी
हर हाथ पर एक कहानी—एक हाथ पर दुल्हा और दूसरे पर दुल्हन। ये डिजाइन रिश्ते की भावनाओं को दर्शाने का सुंदर तरीका है।
8. ग्लिटर मेहंदी
अगर आप अपनी मेहंदी में थोड़ी सी चमक और फैशन का तड़का चाहती हैं, तो ग्लिटर वाली मेहंदी ट्राई करें। यह रात के रिसेप्शन या मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट है।
9. मिनिमलिस्टिक ब्राइडल मेहंदी
कम में ज्यादा कहने वाली इस स्टाइल में सिंपल मोटिफ्स और स्पेसिंग का शानदार तालमेल होता है। यह आधुनिक सोच वाली दुल्हनों की पहली पसंद बन चुकी है।
10. मुगलई मेहंदी डिजाइन
मुगल काल की कलाकारी से प्रेरित इस डिजाइन में पेचदार पैस्ले, फूल और गोल आकृतियों का इस्तेमाल होता है। ये डिजाइन हाथों को पूरी तरह ढकते हैं और रॉयल फील देते हैं।