कटिहारः जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 2 सगे भाइयों को मारी गोली

7/8/2022 2:01:38 PM

कटिहारः सरकार की कोशिशों के बावजूद भी भूमि विवाद की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है, जहां भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 2 सगे भाइयों को गोली मार दी। वहीं जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना कटिहार जिले के फलका थाने के पोठिया बाजार इलाके की है, जहां दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष में पंकज यादव और मुकेश यादव और दूसरे पक्ष में निरंजन यादव में काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। पीड़ित मुकेश यादव ने बताया कि बीती रात भी दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच निरंजन और उसके कुछ साथियों ने गोलियां बरसा दी। इसके बाद मुकेश और पंकज घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर पीड़ितों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static