छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर BJP MLA ने उठाया सवाल, बोले- प्रशासन की मिलीभगत से बेची जा रही शराब
Wednesday, Dec 14, 2022-11:02 AM (IST)

पटना/ छपरा(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के छपरा के इसुआपुर में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस मामले पर इस क्षेत्र के भाजपा विधायक जनक सिंह ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन की मिलीभगत से शराब बेची जा रही हैं। इस मामले को छुपाने के लिए प्रशासन लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 11 लोगों की मौत हुई है। इसके लिए वो सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव लाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- छपरा में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत... 5 अन्य की हालत गंभीर, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
बता दें कि छपरा जिले के इसुआपुर में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों की देर रात मौत हुई थी, जबकि 2 लोगों ने सुबह -सुबह दम तोड़ दिया। साथ ही 5 अन्य लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।