...रामविलास से रहे अच्छे संबंध, अब चिराग NDA में रहेंगे या नहीं ये BJP को तय करना हैः नीतीश

9/26/2020 11:58:55 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा और सीट बंटवारे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के लगातार जारी बयानों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोजपा से बात हो रही है। चिराग एनडीए में रहेंगे या नहीं ये उनका मुद्दा नहीं बल्कि भाजपा को उनका भविष्य तय करना है।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चिराग पासवान के बयानों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कौन क्या बोलता है मैं उस पर जवाब नहीं दूंगा। रामविलास पासवान की तबियत खराब है। उनके साथ हमारा अच्छा संबंध रहा है। वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। रही बात सीट बंटवारे की तो इस मुद्दे पर BJP की उनसे (LJP) बात हो रही है।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में JDU और BJP ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। BJP के उस समय के दो सहयोगी उनका साथ छोड़कर चले गए थे। उनमें से एक तो वापस आ गए। उन्होंने कहा कि BJP के कहने पर ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही अपने पुराने सहयोगियों से बात कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम काम में विश्वास रखते हैं। कौन क्या कहता है उसकी चिंता नहीं करते हैं। सहयोगी हों या विरोधी हमने उनके लिए कभी भी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया। कुछ लोगों की आदत है बोलने की वह बोलें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अभी तक लोगों ने हमारा काम देखा है। हम किसी से नहीं उलझते हैं। हम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। हम बराबर कहते रहे हैं कि हमारा काम सेवा करना है। सेवा करना ही मेरा धर्म है। जनता ने मौका दिया तो फिर सेवा करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static