पटना में राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, रविशंकर प्रसाद ने किया नमन

Tuesday, Nov 15, 2022-01:00 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): राजधानी पटना के हार्डिंग रोड में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी और सांसद रविशंकर प्रसाद समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

PunjabKesari

इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा हम सभी बिरसा मुंडा को नमन करते हैं और एक बात आज के दिन बताना बहुत जरूरी है कि आजादी के 70 साल तक बिरसा मुंडा के नाम पर क्या किया गया। आज नरेंद्र मोदी सरकार ने बिरसा मुंडा के नाम पर हवाई अड्डा बनाया, डिजिटल म्यूजियम बना है। देश के महान सपूतों के योगदान को दबाया गया आज उनके योगदान को बताना जरूरी है। और यही कारण है उस समाज से आने वाली योग्य नेत्री भारत के राष्ट्रपति है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static