Bihar Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

Saturday, May 17, 2025-07:53 AM (IST)

Bihar Weather Update:बिहार के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में आने वाले 24 घंटों में मौसम गर्म और सूखा बना रहेगा। हालांकि Sunday Weather Change की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, रविवार से राज्यभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। Thunderstorm Alert Bihar को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। इसके साथ ही Lightning Forecast Bihar को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान में मामूली बदलाव, फिर आएगी राहत

विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, जिससे लोगों को Heat Relief Bihar मिल सकती है।

शुक्रवार को गिरा कई जिलों का तापमान

शुक्रवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, डेहरी सबसे गर्म रहा, जहां Maximum Temperature Dehri 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वी बिहार में हुई बारिश

बीते 24 घंटे में किशनगंज और अररिया जिले में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। किशनगंज में 36.2 mm Rainfall, दिघलबैंक में 12 मिमी, ठाकुरगंज में आठ मिमी और सिकटी (अररिया) में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static