Patna Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने 12 जिलों में किया रेड अलर्ट घोषित

Saturday, Dec 20, 2025-07:15 AM (IST)

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। Dense Fog और तेज पछुआ हवाओं के कारण शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। राजधानी पटना समेत कई जिलों में हालात Cold Wave जैसे बने रहे। सूरज के दर्शन तक नहीं हो सके, जिससे दिनभर ठिठुरन बनी रही।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में Red Alert और Orange Alert जारी किया है। कड़ाके की ठंड के कारण पटना, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। पटना में स्कूल अब सुबह 10 बजे से संचालित हो रहे हैं।

आज भी 12 जिलों में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को भी हालात में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में सुबह के समय Very Dense Fog छाया रहेगा। इन जिलों में दिनभर Cold Day Conditions बनी रहने की संभावना है, जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ सकता है। लोगों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा पटना, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, सहरसा समेत राज्य के शेष 26 जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। यहां Orange Alert जारी किया गया है। कुल मिलाकर पूरे बिहार में आज भी शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी।

23 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

IMD की मानें तो फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है। मौसम की यही स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इसके बाद ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। तब तक लोगों को ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

तापमान सामान्य से काफी नीचे

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के इलाकों में दिन का तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी कम है।
राज्य के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान शुष्क मौसम के साथ 30 किमी प्रति घंटे तक की ठंडी हवा चलने की संभावना है।

15 डिग्री से नीचे लुढ़का दिन का तापमान

पिछले दो दिनों में बिहार के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

डेहरी में दिन का अधिकतम तापमान 12.5°C, जबकि पटना में 14.8°C दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static