पटना में दिनदिहाड़े सरेराह मर्डर, शख्स का चापड़ से गला रेत उतारा मौत के घाट; CCTV में कैद घटना
Thursday, Feb 12, 2026-04:03 PM (IST)
पटना : बिहार की पटना से दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां आज गुरुवार की सुबह (12फरवरी, 2026) पटना उस वक्त थर्रा उठा, जब एक शख्स की चापड़ से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सरेआम हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है।
काम पर जा रहे शख्स को रास्ते में घेरा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना चौक थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी मोड़ की है। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मोहम्मद रईस हर रोज की तरह अपने काम पर निकले थे। वे जैसे ही विवेकानंद कॉलोनी मोड़ के पास पहुँचे, पहले से घात लगाए अपराधी ने उन्हें रोक लिया और अचानक चापड़ से उनके गले पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि मोहम्मद रईस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चचेरे भाई पर हत्या का आरोप
इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की बेटी ने अपने ही चचेरे भाई मोहम्मद अयाज पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है कि क्या यह वारदात किसी पुरानी पारिवारिक रंजिश या संपत्ति विवाद का नतीजा है।
जांच में जुटी पटना पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना ने परिजनों में चीख-पुकार मचा दी।

