Bihar Weather Update: अगले 7 दिन ठंड और कोहरे का डबल अटैक

Wednesday, Dec 17, 2025-08:57 AM (IST)

Bihar Weather Update: Bihar Ka Mausam Today की बात करें तो राज्य में ठंड ने अब रफ्तार पकड़ ली है। तापमान में लगातार गिरावट और पछुआ हवाओं के असर से सुबह और शाम सर्दी का एहसास तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के और बढ़ने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Bihar Weather Update: 20 से ज्यादा जिलों में लुढ़का पारा

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बिहार के करीब 20 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय भी हल्की ठंड बनी हुई है। भागलपुर के सबौर और समस्तीपुर के पूसा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। वहीं राजधानी पटना में फिलहाल न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

Bihar Ka Mausam: घने कोहरे से घट रही विजिबिलिटी

तापमान में गिरावट के साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Bihar Cold Update: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में चल रही पछुआ हवाओं ने ठंड को और तेज कर दिया है। मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। कई जिलों में लोग अब सुबह-शाम अंगीठी और गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

Bihar Weather Forecast: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 दिसंबर के बाद बिहार में दिखाई देगा। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

Bihar Ka Mausam Next 7 Days: 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासतौर पर न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आएगी, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही कोहरा और ज्यादा घना हो सकता है। 22 दिसंबर के बाद कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static