वेलेंटाइन डे के अगले ही दिन प्रेमी ने किया ऐसा काम... सुनकर फट जाएगा कलेजा

Monday, Feb 16, 2026-01:30 PM (IST)

Bihar Crime News : प्यार के इजहार का सप्ताह अभी खत्म ही हुआ था कि बिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। शनिवार को वैलेंटाइन डे मनाने के ठीक अगले दिन यानी रविवार को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। 

खेत में ले जाकर उसकी गला दबाकर मार डाला

मिली जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात शेरघाटी के कठार इलाके की है, जहाँ रिश्तों के तनाव ने एक जान ले ली। मृतका गीता देवी और आरोपी बिंदु मांझी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के अगले ही दिन रविवार को बिंदु ने कथित तौर पर गीता को खेत में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद वह शेरघाटी थाने पहुंचा और हत्या करने की बात कबूल ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विधवा महिला से था प्रेम संबंध

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका विधवा थी और पिछले कुछ समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। थानाध्यक्ष मोहन कुमार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच काफी तनाव और विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी आपसी कलह के कारण बिंदु ने इतना खौफनाक कदम उठाया।

खेत से बरामद किया शव

पुलिस ने महिला का शव पास के एक खेत से बरामद किया। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static