Bihar Weather Update: बिहार में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Saturday, May 31, 2025-08:21 AM (IST)

Bihar Weather Update:अगले सप्ताह बिहार के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 3 जून तक बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

IMD के मुताबिक, कुछ जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक की भी संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में आंधी और वज्रपात (lightning) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बरस सकती है बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जैसे जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही सिवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर शेष जिलों में Thunderstorm with lightning का खतरा बना हुआ है।

पटना में देर रात हल्की बारिश के आसार हैं। गोपालगंज में अधिकतम तापमान 40.3°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि छपरा में सबसे कम तापमान 25.7°C दर्ज हुआ।

Temperature Update: कुछ जिलों में और बढ़ेगा पारा

पटना IMD का कहना है कि बारिश सीमित जिलों में ही होगी, जबकि बाकी इलाकों में गर्मी बरकरार रहेगी। कुछ स्थानों पर तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि भी हो सकती है।

आज के दिन राज्य में मिला-जुला मौसम देखने को मिलेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 30–40 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मानसून ने बदला रास्ता, बिहार में देरी तय

मौसम विभाग का कहना है कि अभी जो वर्षा हो रही है वह pre-monsoon showers हैं। बिहार में मानसून आम तौर पर 13 से 15 जून के बीच आता है, लेकिन हाल में उत्पन्न हुए डिप्रेशन की वजह से इसका रुख असम की ओर हो गया है।

ऐसे में अब बिहार में मॉनसून के आगमन में कुछ देरी संभावित है, जिससे राज्य के मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static