Bihar Weather Update: बिहार में तूफानी बारिश का खतरा, 60 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी!

Sunday, May 18, 2025-06:05 AM (IST)

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को राज्य में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD Bihar Forecast) के अनुसार, हवा की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Thunderstorm alert के साथ साथ, कई जिलों में Orange Alert for Heavy Rain भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सुपौल, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rainfall) होने की आशंका है। आंधी-बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

वज्रपात और तेज हवा के लिए अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका

राज्य के पश्चिमी हिस्सों के साथ-साथ उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में वज्रपात (Lightning Strikes) और 50-60 Kmph की रफ्तार वाली हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों के लिए Orange Alert in Bihar जारी किया गया है। वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार में Rain and Thunderstorm Alert (Yellow Alert) घोषित किया गया है।

राजधानी पटना में आंशिक बादल, गर्मी से नहीं मिली राहत

पटना में रविवार को Partly Cloudy Weather रहेगा, लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, शनिवार की तुलना में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35.5°C और न्यूनतम 26.3°C रिकॉर्ड किया गया। हवा में Humidity 57% रहने के कारण लोगों को अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी का एहसास हुआ।

शनिवार को 18 जिलों में हुई बारिश, किशनगंज में सर्वाधिक वर्षा

शनिवार को 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। किशनगंज में 34.5 मिमी बारिश हुई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रही। कटिहार में 57 Kmph की रफ्तार से हवा चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ और टिन शेड गिरने की सूचना मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static