Bihar Weather Today: बिहार में फिर गिरा पारा, 8.2°C पहुंचा तापमान, IMD ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट

Wednesday, Nov 19, 2025-08:03 AM (IST)

Bihar Weather Today:बिहार पिछले एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान एक अंक में दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार की रात कैमूर के अधौरा में पारा 8.2°C तक पहुंच गया।  मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है और अगले 24–48 घंटों के भीतर 1–2°C की वृद्धि देखी जा सकती है। 

सुबह में घना कोहरा, दिन में धूप से मिलेगी राहत

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अनुमान है कि बुधवार सुबह व शाम के समय घनी धुंध देखने को मिलेगी। सुबह कम विजिबिलिटी और ओस की बूंदों के साथ होगी शुरू, लेकिन दोपहर तक चटख धूप राहत देगी। हालांकि, शाम होते-होते हवा में ठंड दोबारा बढ़ने की संभावना है। (Tag: Fog Alert Bihar)

पूरे राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने वाला है और पछुआ हवा हल्की गति से बहती रहेगी।

हवा की स्पीड: 25 किमी/घंटा तक

  • अधिकतम तापमान: 26°C – 32°C
  • न्यूनतम तापमान: 12°C – 18°C

Wind Speed घटते ही बढ़ सकता है Pollution

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पछुआ हवा कमजोर होने से तापमान स्थिर रहता है, लेकिन इसके साथ ही प्रदूषण बढ़ने का खतरा भी पैदा हो जाता है। धीमी हवा की वजह से AQI बढ़ सकता है, क्योंकि हवा में मौजूद प्रदूषक कण ऊपर नहीं उठ पाते। सुबह की धुंध और प्रदूषण साथ मिलकर विजिबिलिटी को और कम कर सकते हैं।

फसलों पर कोहरे का असर, किसानों की चिंता गहराई

सुबह के घने कोहरे और ओस की नमी ने सब्जियों की फसलों पर असर डालना शुरू कर दिया है।पत्तेदार सब्जियों पर सफेद परत जमने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बनी नमी पौधों की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है।

पूर्णिया रहा सबसे गर्म, अधौरा सबसे ठंडा

  • पिछले 24 घंटों में सतही तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला।
  • पूर्णिया: दिन का अधिकतम तापमान 31.4°C — राज्य में सबसे गर्म
  • कैमूर का अधौरा: न्यूनतम तापमान 8.2°C — सबसे ठंडी रात


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static