Bihar Top 10 News: रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री ने फिर दिया विवादित बयान तो CM ने रामनाथ कोविंद के साथ की शिष्टाचार मुलाकात

Friday, Sep 15, 2023-06:27 PM (IST)

Bihar Top 10 News: अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने श्री रामचरित मानस को पोटेशियम साइनाइड बताया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं को शॉल भी भेंट की। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री के फिर बिगड़े बोल
अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने श्री रामचरित मानस को पोटेशियम साइनाइड बताया है।

CM नीतीश ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ की शिष्टाचार मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं को शॉल भी भेंट की।

मुजफ्फरपुर नाव हादसा: बागमती नदी से 3 लोगों के शव बरामद
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी में नाव पलटने से लापता हुए लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे खोज अभियान में शुक्रवार सुबह तीन लोगों के शव बरामद किए गए। वहीं बाकी बचे लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान जारी है। 


लोकसभा चुनाव से पहले उन्माद-उत्पात की नियत से BJP कर रही यात्रा की तैयारी: दीपंकर भट्टाचार्य
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रस्तावि शौर्य जागरण यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव भाजपा ने पुलवामा और बालाकोट के नाम पर जीता था, इस बार वह पूरे देश में बड़े उन्माद-उत्पात के अभियान में लगी हुई है।      

BJP नेता रामसूरत का CM पर हमला
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कभी भी विधायकों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनते, बल्कि अधिकारियों की बात सुनकर वह काम करते हैं।

शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने पर गरमाई सियासत
बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने एक बार फिर रामचरितमानस को लेकर जहर उगला है। गुरुवार को बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड है। वहीं, शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति एकबार फिर गर्म हो गई है। बिहार महागठबंधन और इंडिया की सहयोगी पार्टी जदयू ने शिक्षा मंत्री के बयान पर ऐतराज जता दिया है।

शिक्षा मंत्री के बयान पर बोले विजय सिन्हा- RJD के नेता और मंत्री सुनियोजित तरीके से दे रहे इस तरह का बयान
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य रहा कि इस तरह के लोगों को शिक्षा मंत्री बनाया गया है, जो विभाग को सुधार नहीं सकते। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर एक मेंटल केस हैं और उनकी मानसिकता पशुओं के समान है।

JDU नेता बिजेंद्र यादव का केंद्र सरकार पर निशाना
बिहार के ऊर्जा मंत्री एवं जनता दल (जदयू) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जदयू के विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह की गिरफ्तार को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा बारी-बारी से विपक्ष को समाप्त करने पर तुली हुई है।

14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे जदयू MLC राधा चरण शाह
पटना की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने गुरुवार को जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के एमएलसी राधा चरण शाह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

Monalisa Photos: मोनालिसा ने सिल्वर स्कर्ट और डीपनेक क्रॉप टॉप में दिए हॉट पोज
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ कई टीवी सीरियल भी काम कर चुकी हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती रहती हैं। एक बार फिर मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static