72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का ऐलान, जानें किसको बनाया कप्तान?
Saturday, Jan 24, 2026-06:24 PM (IST)
National Women's Kabaddi Championship : बिहार राज्य कबड्डी संघ ने 72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 जनवरी 2026 तक तेलंगाना के गाची बोवली इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत और सचिव विपुल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से टीम की जानकारी देते हुए बताया कि शेखपुरा की मुस्कान को बिहार टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, अविनाश कुमार को टीम मैनेजर और ज्योति को मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई है।
बिहार टीम में ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं-
- मुस्कान कुमारी (शेखपुरा),
- रिया कुमारी (बेगूसराय)
- कोमल कुमारी (बेगूसराय)
- अनुप्रिया (बेगूसराय)
- अंजली भारती (बेगूसराय)
- नैंसी प्रिया (पटना)
- लक्ष्मी कुमारी (पटना)
- कोमल कुमारी (पटना)
- शमा परवीन (पटना)
- अमिषा कुमारी (सिवान)
- इंदु कुमारी (नवादा)
- सुंदर कुमारी (सीतामढ़ी)
- काजल सिंह (बक्सर)
- चंदा कुमारी (भोजपुर)
बिहार राज्य कबड्डी संघ ने टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।

