VIDEO: ISRO के चंद्रयान-3 मिशन में बिहार के बेटे आयुष झा ने फहराया परचम, युवाओं के लिए बनें प्रेरणा

8/25/2023 5:39:25 PM

सहरसा: चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद जहां पूरे भारत में जश्न का माहौल है तो वहीं बिहार के बेटे आयुष झा ने ISRO के चंद्रयान-3 मिशन में शामिल होकर परचम फहराया है। दरअसल, सहरसा जिले के कहरा के रहने वाले वैज्ञानिक आयुष ने अपनी कठिन मेहनत के बल पर इसरो की टीम में शामिल होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है और इतनी बड़ी कामयाबी को हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। आयुष के पूरे परिवार सहित गांव वालों में खुशी का माहौल है। जैसे ही चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हुई तो पूरे गांव सहित परिवार वालों के बीच खुशी का ठिकाना न रहा। इसरो वैज्ञानिक आयुष के घर उनके माता-पिता को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static