मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण

Thursday, Aug 07, 2025-08:15 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के अवसर पर विभिन्न देशों द्वारा लगायी गयी अस्थाई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

PunjabKesari

उद्घाटन के पश्चात् अस्थाई प्रदर्शनी में त्योहार और प्रदर्शन, प्रतीकवाद और उत्सव, दीक्षा समारोह, खुदाई में चिरांद, सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण आदि विषयों पर आधारित थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित अन्य देशों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। 

PunjabKesari

बिहार संग्रहालय के बहुद्देशीय सभागार में इंडोनेशिया, इथोपिया आदि देशों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

PunjabKesari

अवलोकन के क्रम में बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बिहार संग्रहालय बिएनाले - 2025 के कार्यक्रम की रूप-रेखा एवं विभिन्न देशों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के संदर्भ में मुख्यमंत्री के विस्तृत जानकारी दी।

PunjabKesari

कार्यक्रम में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

PunjabKesari

इस दौरान बिहार संग्रहालय बिएनाले - 2025 में इथोपिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मैक्सिको, अर्जेंटिना और पेरू से आये एम्बेसडर्स के साथ मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की और सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। 

PunjabKesari

बिहार संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाश प्रेक्षास्थल में होने वाले सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का भी मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।

PunjabKesari

वहां उपस्थित लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय बिएनाले- 2025 में भाग ले रहे कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, बिहार विधान परिषद के उप सभापति प्रो० रामवचन राय, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, विभिन्न देशों से आये एम्बेसडर, कलाकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static