CM नीतीश ने बिहार संग्रहालय का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Wednesday, Aug 06, 2025-06:47 PM (IST)

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया। बहुद्देशीय सभागार में इथोपिया, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार संग्रहालय के महानिदेशकअंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।