CM नीतीश ने पटना को दी बड़ी सौगात, ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान'' का किया शिलान्यास; ''वेस्ट टू वंडर'' थीम पर होगा निर्माण

Wednesday, Aug 06, 2025-01:07 PM (IST)

Bihar CM Nitish kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत की ‘देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान'(वेस्ट-टू- वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। 

PunjabKesari

'वेस्ट टू वंडर' थीम पर होगा निर्माण 

नीतीश कुमार ने शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतीश कुमार ने शिलान्यास कार्य के दौरान कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास‘वेस्ट टू वंडर'थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे0पी0 गंगा पथ अवस्थित है, यहां का द्दश्य काफी मनोरम होगा। 

PunjabKesari

14.98 करोड़ रूपये की लागत से होगा तैयार

गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रूपये की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे0पी0 गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में‘वेस्ट टू वंडर'थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा । 

PunjabKesari

जानिए क्या होगा विशेष

थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा।

PunjabKesari

 देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान'(वेस्ट टू वंडर थीम पाकर्) के निर्माण से संबंधित एक वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गयी ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static