स्टेशन पर दर्द से कराह रही थीं महिला; अफरातफरी के बीच रेलवे पुलिस फरिश्ता बनकर आई, फिर गूंजी किलकारियों की आवाज

Thursday, Jan 29, 2026-02:00 PM (IST)

Bihar News : बिहार में रेलवे पुलिस ने इंसानियत की अद्भुत मिसाल पेश की है। लेबर पेन से जूझ रही महिला यात्री को तुरंत मदद पहुंचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में मायका है और दिल्ली से लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति का तीन महीने पहले देहांत हो गया था। दिल्ली से बिहार लौटते समय उसे सुगौली के पास लेबर पेन शुरू हो गया। वह अपने माता-पिता के घर मुजफ्फरपुर जा रही थी। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर यात्रियों ने महिला को दर्द में देखा और रेलवे पुलिस को सूचना दी। GRP इंचार्ज संतोष कुमार ने तुरंत एम्बुलेंस का इंतज़ाम किया और सदर अस्पताल ले जाया गया।

इधर सदर अस्पताल में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे के जन्म पर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी और बच्चे की देखभाल महिला के माता-पिता कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने पुलिस की जिम्मेदारी और तत्परता की सराहना की।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static